Dewasi Samaj Darshan Blog Rabari Samaj Views अब राजस्थान में ऊंट पालकों को मिलेंगे 20 हजार रुपये
Rabari Samaj Views

अब राजस्थान में ऊंट पालकों को मिलेंगे 20 हजार रुपये

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी राज्य बजट 2024-25 की घोषणाओं पर प्रकाश डाला और बताया कि इससे राजस्थान के किसानों, पशुपालकों, युवाओं और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पशुपालकों के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी:

1. मुख्यमंत्री पशुपालन विकास कोष:
250 करोड़ रुपये की राशि से इस कोष का गठन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य पशुपालन के क्षेत्र में विकास और संवर्द्धन को बढ़ावा देना है।

2. अनुदान राशि में वृद्धि:
दुधारू पशुओं के नस्ल विकास और नर गोवंश की समस्याओं के समाधान के लिए अनुदान राशि को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाएगा।

3. पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार:
राज्य में 125 नए पशु चिकित्सालयों और 525 पशुधन सहायकों के पदों की सृजन की जाएगी, और ग्राम पंचायतों में 500 नए पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले जाएंगे।

अब राजस्थान में ऊंट पालकों को मिलेंगे 20 हजार रुपये

4. ऊँटी के बच्चे के अनुदान की वृद्धि:
पहले 10,000 रुपये अनुदान मिलने की योजना को बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है।

5. आवासीय विद्यालय की स्थापना:
पिंडवाड़ा, सुबेरपुर और बाली में एक आवासीय विद्यालय का स्थापना का प्रस्ताव है।

6. अंतरराष्ट्रीय देवासी कोष की स्थापना:
एक अंतरराष्ट्रीय देवासी कोष की स्थापना विकास और पंचायत राज मंत्री बनाएंगे।

7. पशुपालकों की समस्याएं:
मारवाड़ क्षेत्र में पशुपालकों की समस्याओं के समाधान के लिए अध्ययन समिति बनाई गई है। जिस पर रिपोर्ट बनाकर समाज तथा गौपालकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा और गौपालकों को पशुधन अनुदान की भी सुविधा दी जाएगी।

8. जोधपुर रेलवे स्टेशन के नाम में सुधार:
जोधपुर राईका बाग रेलवे स्टेशन के नाम में बदलाव कर उसे राईका बाग देवासी रेलवे स्टेशन नाम देने का प्रस्ताव दिया गया है।

9. मुख्यमंत्री आवास योजना:
आवश्यकता अनुसार मुख्यमंत्री आवास योजना में देवासी समाज को आवासीय सुविधा दी जाएगी।

Exit mobile version