Dewasi Samaj Darshan Blog Rabari Samaj Views देवासी समाज का गौरव
Rabari Samaj Views समाज की प्रतिभा

देवासी समाज का गौरव

बधाई व शुभकामनाए

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ,नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है ,चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती हैं मन का विश्वास रगों में साहस भरता है ,चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना न अखरता है ,आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती ,कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती,

इस कथन को सच साबित कर दिखाया है। सिरोही जिले के एक छोटे से ग्राम पिथापुरा M (राजस्थान )की बेटे भगाराम सुपुत्रश्री विरमाराम जी खरेड ने ।नेपाल में आयोजित एथेलेटिक्स इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय गेम्स में 1500 सौ मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम करके नाम रोशन कर पूरे रबारी समाज को गौरवान्वित किया है l भैया भगाराम की इस शानदार उपलब्धि पर ग्राम पिथापुरा के सम्माननीय ग्रामवासियों व अखिल भारतीय रबारी समाज ने हर्ष व्यक्त किया है,

हम भैया के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हैं l

Exit mobile version