September 20, 2026
Bhinmal - Jalore (Raj)

“सिरोही समग्र विकास को समर्पित एक वर्ष” –  पुस्तिका का लोकार्पण 

विगत डेढ़ वर्ष में सिरोही-शिवगंज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं और विभागों के सहयोग से ₹1500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत कराए गए — सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, कृषि जैसे आधारभूत विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।

आज इसी विकास यात्रा का लेखा-जोखा “सिरोही समग्र विकास को समर्पित एक वर्ष” पुस्तिका के माध्यम से आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस पुस्तिका का लोकार्पण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी जी के कर-कमलों द्वारा हुआ।

भाजपा सिरोही जिलाध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी जी साथ रहे।

यह हमारे उस संकल्प की सिद्धि का प्रतीक है जो हमने क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए लिया है।
जनभागीदारी और पारदर्शिता के साथ आगे भी हम विकास की गति को बनाए रखेंगे।

सेवा ही संकल्प – विकास ही उद्देश्य
सिरोही जिले का विकास न रुका न रुकेगा विकसित सिरोही
शेर का झलवा बरकरार है
बरकरार रहेगा बढेगा सिरोही