August 4, 2026
Bhinmal - Jalore (Raj)

जोधपुर में हुई बैडमिंटन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पीथापुर के भैराराम ने जीता गोल्ड मेडल

जोधपुर में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रेवदर तहसील के पीथापुर गाँव के भैराराम देवासी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर भैराराम ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि सिरोही जिले के खेल क्षेत्र में भी एक नई पहचान बनाई है। भैराराम वर्तमान में सिरोही कॉलेज में अध्ययनरत हैं और उनकी इस उपलब्धि से उनके शिक्षकों, सहपाठियों और गांववालों में खुशी की लहर है। ग्रामीण क्षेत्र के इस होनहार खिलाड़ी की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि समर्पण और इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने भैराराम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।