April 10, 2026
Bhinmal - Jalore (Raj)

  • मेहनतकश पशुपालकों की आवाज — रबारी समाज के साथ हमारा संकल्प
  • पिछले दिनों मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र में हमारे रबारी समाज के मेहनतकश पशुपालक भाइयों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये वे जुझारू लोग हैं, जो सदियों से अपने पशुओं के साथ मालवा, निमाड़, महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में मौसमी चराई के लिए निरंतर संघर्ष करते हुए जीवन यापन कर रहे हैं।

    लेकिन अत्यंत दुःखद है कि आज भी इन्हें कई स्थानों पर चोरी, डकैती, पुलिस एवं फॉरेस्ट विभाग की प्रताड़ना और स्थानीय विवादों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में ये अपने समाज की ओर आशा भरी नजरों से देखते हैं — और यह हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि धर्म है कि हम उनके साथ मजबूती से खड़े रहें।

    मुझे गर्व है कि समाज के इन भाइयों ने जो प्रेम, स्नेह और सम्मान दिया, वह मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का स्मरण है।

     

    मैंने भोपाल में फॉरेस्ट विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर हमारे पशुपालक भाइयों के चराई अधिकारों का मुद्दा मजबूती से उठाया, ताकि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो। साथ ही, भेड़ों को “कॉमर्शियल” बताकर रोकने जैसे गलत नियम के खिलाफ न्यायालय में भी संघर्ष जारी है।

    अगर हम अपने लोगों के लिए नहीं लड़ेंगे, तो फिर कौन लड़ेगा?