Dewasi Samaj Darshan Blog Rabari Samaj Views मेहनत का मुकाम: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं (कला वर्ग) की परीक्षा में 89% अंक के साथ शानदार उपलब्धि के साथ पांचला गाँव की होनहार छात्रा विमला देवासी ने बढ़ाया मान
मेहनत का मुकाम: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं (कला वर्ग) की परीक्षा में 89% अंक के साथ शानदार उपलब्धि के साथ पांचला गाँव की होनहार छात्रा विमला देवासी ने बढ़ाया मान
देवासी समाज पांचला की प्रतिभाशाली छात्रा विमला देवासी पुत्री श्री जोराराम भूभलिया (पांचला) ने कक्षा 12वीं (कला वर्ग) में 89% अंक प्राप्त कर समाज एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठजन डॉ. महेंद्र देवासी, वी.डी.ओ. मनीष देवासी तथा AJVM पांचला के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर वार्ड पंच शंकर देवासी, किशनलाल देवासी, भावाराम देवासी एवं हरिराम देवासी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देवासी समाज को आप पर गर्व है। आप इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
