February 21, 2026
Bhinmal - Jalore (Raj)

।।देवासी समाज का गौरव - भैराराम देवासी।।

किसी कवि ने बहुत सुंदर लिखा हैं कि,

 

“मंजिल उन्हीं को मिलती है,

जिनके सपनों में जान होती है।

पंख से कुछ नहीं होता,

हौसलों से उड़ान होती हैं।।”

ऐसे ही बुलंद हौसलों से पिथापुरा M ग्राम तहसील – रेवदर जिला -सिरोही के देवासी समाज के होनहार युवा  भैराराम देवासी (खरेड) सुपुत्र श्री रतनाराम जी खरेड ने नेपाल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 🏅🏅 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया,,

 इस जीवन में कुछ भी असम्भव नही है,बस जरूरत होती है कि  स्वयं के प्रति ईमानदार रहकर लगन,निष्ठा,दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण भाव से  पुरुषार्थ करने की।” जीवन की सच्चाई यही है कि युवा आत्मानुशासित और संयमित होकर सतत कर्मशील रहे तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

खूब खूब बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं