April 10, 2026
Bhinmal - Jalore (Raj)

  • संकल्प, संघर्ष और सफलता — बिजरोल गोलिया का गौरव नरपत देवासी
  • श्री नरपत कुमार (वरिष्ठ अध्यापक) पुत्र श्री पनाराम जी कालर, निवासी बिजरोल गोलिया, का माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान भर्ती-2024 में प्रथम श्रेणी (1st Grade) स्कूल व्याख्याता (अंग्रेजी विषय) के पद पर 80वीं रैंक के साथ अंतिम रूप से चयन हुआ है।

    यह उपलब्धि केवल एक सफलता नहीं, बल्कि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और अटूट संकल्प की सशक्त पहचान है। आपने अपने परिवार, क्षेत्र और पूरे समाज का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

    आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश देगी।

    आपको इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
    ईश्वर से कामना है कि आप शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और विद्यार्थियों के जीवन को उज्ज्वल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।

    संघर्ष जितना कठिन होता है, सफलता उतनी ही शानदार होती है।