April 10, 2026
Bhinmal - Jalore (Raj)

समाज की शान: रामपुरा,जिला सिरोही की मेधावी छात्रा भावना देवासी ने रचा सफलता का इतिहास राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं (कला वर्ग) में प्राप्त किये 96.80% अंक

देवासी समाज की प्रतिभाशाली छात्रा भावना देवासी पुत्री श्री परबाराम देवासी (गोत्र – लूणी) निवासी मुकाम पोस्ट रामपुरा, तहसील व जिला सिरोही ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं (कला वर्ग) में 96.80% अंक प्राप्त कर परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

आपकी यह शानदार सफलता आपके परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिणाम है। आपने अपनी उपलब्धि से समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको जीवन में निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रखते हुए उच्च शिखरों तक पहुँचाए।

जो अपने लक्ष्य पर अडिग रहते हैं, वही सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचते हैं।