Dewasi Samaj Darshan Blog Rabari Samaj Views समाज की बेटियों ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से रचा नया इतिहास
समाज की बेटियों ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से रचा नया इतिहास
हमारे लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है कि भास्कर न्यूज़ राजस्थान द्वारा किए गए वर्तमान सरपंचों के विकास सर्वे में हमारी समाज की बेटियों ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से नया इतिहास रच दिया है।राज्य
की सूची में भूती सरपंच शाहीबन द्वितीय व पांथेडी सरपंच शाहीबन तृतीय स्थान पर
जालौर जिले के भूति गाँव की सरपंच श्रीमती जसौदा बैन देवासी (पत्नी श्री लाखाराम जी देवासी) ने 4.9 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व नारी के हाथों में होता है, तो विकास की गति और भी सशक्त हो जाती है। वहीं सायला तहसील के पांथेडी गाँव की सरपंच श्रीमती मीरा बैन देवासी पत्नी श्री वरदाराम जी देवासी ने 4.8 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर महिला नेतृत्व की दृढ़ता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समस्त रबारी (देवासी) समाज की महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। आज हमारी बहनें केवल घर तक सीमित नहीं, बल्कि समाज और शासन की मुख्य धारा में अग्रणी भूमिका निभाते हुए विकास की नई इबारत लिख रही हैं।
साथ ही, झालावाड़ जिले में श्री शम्भूलाल जी देवासी का सरपंच प्रतिनिधि के रूप में शीर्ष स्थानों में रहना भी समाज के मजबूत नेतृत्व और निरंतर प्रगति का प्रतीक है।
यह उपलब्धियाँ बताती हैं कि हमारा समाज न केवल अपनी परंपराओं पर गर्व करता है, बल्कि बदलते समय के साथ नारी शक्ति को आगे बढ़ाकर एक सशक्त और समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर है।
इन सभी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
नारी शक्ति को नमन — समाज का अभिमान!


